Monday , 20 April 2026
Home स्पोर्ट्स Agra News: Paul’s Titan and Lawrence United won their matches in the Football Tournament being played at St. Peters, Agra…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra News: Paul’s Titan and Lawrence United won their matches in the Football Tournament being played at St. Peters, Agra…#agranews

462

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में खेले जा रहे अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट में पॉल्स टाइटन और लॉरेंस यूनाइटेड ने जीते अपने—अपने मैच.

सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा पूर्व छात्रों के लिए आयोजित अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट में आज पॉल्स टाइटन और लॉरेंस यूनाइटेड ने अपने-अपने मैच जीत लिये। पहले मैच में पॉल्स टाइटन ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 4-1 से पराजित किया। इस मैच का पहला मध्यांतर लीजेंड्स के मध्य खेल गया इसमे पॉल्स टाइटन के यश उपाध्याय ने 2 और अक्षत उपाध्याय ने 1 गोल किया। स्टार्स के बीच खेले गए दूसरे मध्यांतर में पीटर्स सुपरकिंग्स के स्टीवन और पॉल्स टाइटन के सिद्धांत बंसल ने 1-1 गोल किया। इस मैच में लीजेंड्स वर्ग का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार यश उपाध्याय को और स्टार्स वर्ग का स्टीवन को दिया गया।

दूसरा मैच लॉरेंस यूनाइटेड और फ़्रांसिस एवेंजर्स के मध्य खेला गया जिसमे लॉरेंस यूनाइटेड ने फ़्रांसिस एवेंजर्स को 1-0 से पराजित किया। इस मैच का पहला मध्यांतर स्टार्स के बीच हुआ जिसमें लॉरेंस यूनाइटेड के पार्थ चौधरी ने 1 गोल किया। स्टार्स के मध्य खेले गये दूसरे मध्यांतर में कोई भी टीम गोल न कर सकी। इस मैच में स्टार्स का मैन ऑफ़ द मैच पार्थ चौधरी और लीजेंड्स वर्ग का प्रशांत शर्मा को दिया गया। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह और स्कूल के प्रधानाचार्य फ़ादर डॉ. ऑलविन पिंटो द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक फ़ादर मिरांडा, सिस्टर एनसी चिरायत, भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, रवि वर्मा, अनमोल कोहली, अजय कक्कड़, मंजुल गर्ग, डॉ. अतिहर्ष मोहन, उदय गोयल, डॉ. राजीव फ़िलिप, नवीन असवानी, कौशलेन्द्र सिंह, आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका अनिल राजन, परमजीत सिंह, मनोहर सिंह, सोनू वर्मा, उपदेश भदौरिया और शरद उपाध्याय ने निभाई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Good News: Agra’s Deepti Sharma Named Wisden Women’s Cricketer of the Year…#agranews

आगरालीक्स…विजडेन वुमेन क्रिकेटर आफ द ईयर चुनीं गईं आगरा की दीप्ति शर्मा....

स्पोर्ट्स

Agra News: Tanu Gautam won a silver medal at the district-level Taekwondo tournament…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कक्षा 4 की छात्रा तनु गौतम ने ताइक्वांडो के जिला...

स्पोर्ट्स

Agra News: Jaipur became the champion of Season 1 of the Legends Cup played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले गए लीजेंड्स कप के सीजन-1 का चैम्पियन बना जयपुर....

स्पोर्ट्स

Agra News: Kanpur secured a resounding victory in the Legends Cup being played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले जा रहे लीजेंड्स कप में रोमांच चरम पर, कानपुर...

error: Content is protected !!