आगरालीक्स…आगरा में सितंबर माह के पहले सप्ताह में आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ. भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन में हो सकते हैं शाामिल, प्रचार रथ शुरू
भारत रक्षा मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 5, 6 एवं 7 सितंबर 2025 को आगरा के गुरुद्वारा प्रांगण में भव्य रूप से प्रस्तावित है। इस तीन दिवसीय अधिवेशन का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। अधिवेशन की तैयारियों के क्रम में शनिवार को बाईपास रोड स्थित सिटी ढाबा (कैम्प कार्यालय) से अधिवेशन प्रचार रथ को सूर्यकांत केलकर (राष्ट्रीय संयोजक) एवं शशांक चोपड़ा जी (राष्ट्रीय मंत्री) की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण हेतु रवाना किया गया।इस अवसर पर श्री निवास गुप्ता ठाकुर (ब्रज प्रांत संगठन मंत्री / अधिवेशन संयोजक), राजीव जयराम (महानगर अध्यक्ष / अधिवेशन प्रभारी), आदित्य पराशर (जिलाध्यक्ष), प्रमोद सिंह राणा (महानगर उपाध्यक्ष), नीरज अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), विनोद कुशवाहा (महामंत्री), आर. बी. शर्मा (महानगर प्रवक्ता), सुमित राज (महानगर सलाहकार), सुधीर गुप्ता, ऋषि गुप्ता (संरक्षक), संतोष चाचा (संयोजक), प्रशांत शर्मा, शेखर दीक्षित, वीरेंद्र गुप्ता, बॉबी, विजय गर्ग, सुषमा अग्रवाल, मुकेश तिवारी, संदीप परमार आदि उपस्थित रहे।