आगरालीक्स…आगरा में सड़क क्रॉस कर रहे छात्र को कार ने मारी जोरदार टक्कर. हवा में उछलकर दूर जा गिरा छात्र…घटना का सीसीटीवी आया सामने
आगरा में सड़क क्रॉस कर रहे छात्र को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि छात्र उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. कार सवारों ने घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.घटना शनिवार दोपहर तीन बजे की है. गांव रिठौरी निवासी मनीष पुत्र राजपाल सिंह कागारौल में स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़कर सिविल सेवा की तैयारी कर रहा है. शनिवार दोपहर वह पढ़ने के लिए लाइब्रेरी पहुंचा था. सड़क पार करने के दौरान आगरा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी तेज थी कि छात्र उछलकर दूर जा गिरा और घायल हो गया. कार सवार लोग कैला देवी के दर्शन को जा रहे थे. उन्होंने गाड़ी रोककर घायल छात्र को अपनी कार से आगरा स्थित एक निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया है. यहां उसका इलाज जारी है.