आगरालीक्स…Agra News: नया तरीका आगरा में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को पकड़ लिया, उसकी पिटाई लगाई। प्रेमिका के साथ उसकी शादी करा कर विदा कर दिया। एक महीने पहले भी इसी तरह कराई गई थी शादी। ( Agra News: Man married to girl friend after caught by villagers#Agra)
आगरा के फतेहाबाद थाना निबोहरा के गांव की रहने वाली युवती के मध्य प्रदेश के खुर्द रायपुर के रहने वाले युवक से प्रेम संबंध थे। युवती, युवक की मौसी के लड़के की साली है। शनिवार देर रात मध्य प्रदेश से युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंच गया। गांव में उसे लोगों ने पकड़ लिया, उसकी जमकर धुनाई लगाई गई।
मंदिर में शादी कराने के बाद कर दिया विदा
पिटाई लगाने के बाद युवक के माता पिता को जानकारी दी गई, उन्हें गांव बुलाया गया। वहीं, युवती के परिजनों को भी युवक से प्रेम संबंध होने के बारे में बताया किया। रविवार को युवक और युवती के परिजनों की मौजूदगी में मंदिर में शादी कराई गई, इसके बाद विदा कर दिया गया।
इससे पहले भी इसी तरह कराई गई थी शादी
इससे पहले भी फतेहाबाद क्षेत्र में युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था, युवक और युवती को खेत में लोगों ने पकड़ लिया था। युवक की पिटाई लगाने के बाद दोनों के परिजन बुलाए गए और मंदिर में शादी कर दी गई थी।