बुलंदशहरलीक्स…दर्दनाक, सड़क हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत, गोगामेड़ी (राजस्थान) में जाहरवीर गोगाजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे श्रद्धालु। ( Agra News: Kasganj Eight devotees died going to Gogajee Jaharbeer in road accident#Agra)
कासगंज के सोरों से ट्रैक्टर ट्रॉली से रविवार को गोगामेड़ी (राजस्थान) में जाहरवीर गोगाजी के दर्शन करने लिए 60 से अधिक लोग निकले थे, बुलंदशहर क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर अरनिया के घटाल गांव के पास रात 2.15 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग और पुलिस पहुंच गई। अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
हादसे में आठ की मौत
हादसे में आठ की मौत हुई है, इसमें ट्रैक्टर चालक 40 साल के ईपू बाबू, 65 साल की रामबेटी, 12 साल की चांदनी, 40 साल के घनीराम, 40 साल की मोक्षी, 6 साल के शिवांश, 50 साल के योगेश और 45 साल के विनोद की मौत हो गई। 40 लोग घायल है।