आगरालीक्स …Agra News: आगरा के 34 साल के युवक की सात सेकंड में मौत, कार खड़ी कर बाहर निकला और गिर गया फिर उठ नहीं पाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, मौत का कारण पता करने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। ( Agra News: 34 Year old man falls on road, died#Agra)
आगरा के आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा के रहने वाले 34 साल के सुभाष मथुरा के मोती कुंज के रहने वाले रिटायर जीएसटी अधिकारी बच्चू सिंह की कार चलाते हैं। रविवार को सुभाष कार से रिटायर जीएसटी अधिकारी को लेकर गया था रविवार रात को उनके मथुरा स्थित घर लेकर पहुंचा। उनकी कार खड़ी कर दी, उसे आगरा अपने घर आना था उसने बच्चू सिंह से कहा कि वे स्कूटी से पुराने एआरटीओ तक छोड़ दें।
सात सेकंड का वीडियो, गिरने के बाद उठा नहीं सुभाष
रात 10.30 बजे बच्चू सिंह स्कूटी लेने गए और सुभाष गेट से बाहर निकला, गेट से बाहर निकलते ही कदम लड़खड़ाते और सुभाष मुंह के भर सड़क पर गिर गया, बच्चू सिंह स्कूटी लेकर बाहर आए तो उन्होंने सुभाष को सड़क पर गिरा हुआ देखा उसे उठाने की कोशिश की, लोगों की मदद से असपताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
कराया जा रहा पोस्टमार्टम
सुभाष की मौत की सूचना पर परिजन भी मथुरा पहुंच गए, उन्होंने बताया कि सुभाष को कोई बीमारी नहीं थी, आठ साल पहले शादी हुई थी, एक सात साल का बेटा है।