आगरालीक्स …Agra News: आगरा में बाइक सवार युवक युवती नवजात बच्ची को कपड़े में लपटे कर खेत में छोड़कर चले गए, सीसीटीवी में दिखाई दिए युवक युवती। ( Agra News: Neonate girl found in filed, Man & Woman caught in CCTV#Agra )
आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर कुबेरपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर एत्मादपुर में में श्याम जी ढाबा है। ढाबे के पीछे खेते हैं, मंगलवार सुबह 11.30 बजे ढाबा संचालक खेत की तरफ गए, वहां नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने खेत में देखा तो कपड़ में लिपटी हुई नवजात दिखाई दी, उसे गोदी में उठा लिया, कर्मचारी भी आ गए। उसके परिजनों की तलाश की गई तो कोई नहीं मिला इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सीसीटीवी में दिखाई दिए युवक युवती
पुलिस पहुंच गई, ढाबा पर लगे सीसीटीवी की जांच की गई। इसमें झरना नाले की तरफ से आते हुए बाइक सवार युवक युवती दिखाई दिए। युवती सलवार कुर्ता पहनी हुई थी और अपने हाथ में नवजात को लिए हुए दिख रही थी, बच्ची को लेकर ढाबे के पीछे खेत में आ गई और जब वहां से लौटी तो उसके हाथ में बच्ची नहीं थी।
कुछ दिन पहले भी मिली थी बच्ची
इससे पहले खंदौली के मुडी के चौराहे के पास भी एक नवजात बच्ची मिली थी, उसका वजन बहुत कम था, उसे भी झाड़ियों के पास कोई छोड़कर चला गया था उसे एसएन में भर्ती कराया गया और नवजात की जान बच गई थी।