आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. देवाशीष शर्मा दुनिया भर के स्पाइन सर्जन में यूट्यूब सब्सक्राइबर्स के मामले में पहले पायदान पर पहुंचे। स्पाइन सर्जरी और रीढ़ की हड्डी की समस्या को आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने पर उनके वीडियो दुनिया भर में पसंद किए जा रहे हैं। देश भर से मरीज डॉ. देवाशीष से सर्जरी कराने के लिए आगरा के बोन हॉस्पिटल और नोएडा के हास्पिटल में आ रहे हैं। ( Agra News: Among spine surgeons Globally Dr. Devashish Sharma top with 78000 subscriber on you tube)
बोन हॉस्पिटल, प्रताप पुरा के संचालक वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी शर्मा के बेटे डॉ. देवाशीष शर्मा स्पाइन सर्जन हैं और उन्होंने दूरबीन विधि से स्पाइन सर्जरी करने का प्रशिक्षण लिया है। कई वर्षों से स्पाइन सर्जरी, रीढ़ की हड्डी की बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं, इसके लिए उनका यूटयूब चैनल है, उनके यूटयूब चैनल को दुनिया भर में पसंद किया जा रहा है।
78 हजार सब्सक्राइबर्स, एक वीडियो एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा
स्पाइन सर्जन डॉ. देवाशीष शर्मा के यूट्यूब पर 78 हजार सब्सक्राइबर्स हैं, दुनिया भर में किसी भी अन्य स्पाइन सर्जन के इतने अधिक सब्सक्राइबर्स नहीं हैं। दूसरे नंबर पर डॉ. जेफ्रे सैंटोर हैं जिनके 75.5 हजार सब्सक्राइबर्स हैं और तीसरे नंबर पर चेस्टर डोनैली हैं जिनके 53.8 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। डिस्क बल्ज पर डॉ. देवाशीष शर्मा द्वारा बनाया गया वीडियो एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है।
https://www.youtube.com/channel/UCdiF6Mt1o0MHNOds0b2GQrQ