आगरालीक्स…आगरा में दवाओं के रिटेल कारोबारी परेशान. नकली दवाओं के कारण थोक बाजार से दवाएं खरीदने में हो रही मुश्किल…ड्रग डिपार्टमेंट से की गाइडलाइन जारी करने की अपील…
आगरा में नकली दवाओं के मामले सामने आने के बाद दवा बाजार में हड़कंप मचा हुआ है. ड्रग विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इन सबके बीच दवाओं के रिटेल कारोबारी परेशान हैं. उनका कहना है कि नकली दवाओं के मामले सामने आने पर थोक बाजार से दवाएं खरीदने में मुश्किलें अ रही हैं. इसके लिए शनिवार को आगरा रिटेल कैमिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय से मिला. रिटेल कारेाबारियों ने कहा किआज रिटेलर की स्थिति बड़े नाजुक मोड पर आ चुकी है. उनसे आज की स्थिति में रिटेलर थोक बाजार से किस तरह से दवा का क्रय करें, ये उसके लिए एक मुश्किल कार्य है. सभी ने उनसे रिक्वेस्ट की कि ड्रग विभाग एक गाइड लाइन दिशा निर्देश जारी करे. अतुल उपाध्याय और वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नवनीत ने रिटेल दवा विक्रेताओं के सामने आ रही सभी मुश्किलों को समझा और सभी रिटेल दवा विक्रेताओं को बिल से परचेस करने की सलाह दी. आगे भी किसी प्रकार की कोई भी समस्या आए तो तुरंत उसका निराकरण हमसे करे. ये भी सलाह दी आगरा रिटेल कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आशीष ब्रह्मभट्ट और उनकी टीम ने कई अन्य समस्याओं के साथ एक ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष डॉ आशीष ब्रह्मभट्ट, महामंत्री राजीव शर्मा, संस्थापक श्याम तिवारी, वीरू भाई और सतीश पाठक आदि मौजूद रहे.