Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Police arrested 5 criminals of a gang who used to steal people’s money by tampering with ATM machines in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Police arrested 5 criminals of a gang who used to steal people’s money by tampering with ATM machines in Agra…#agranews

540

आगरालीक्स…आगरा में एटीएम मशीनों में छेड़छाड़ कर लोगों के पैसे चोरी करने वाले गिरोह के 5 बदमाश पुलिस ने पकड़े. छह एटीएम, चार मोबाइल, कार बरामद

आगरा की थाना कमला नगर पुलिस ने एटीएम में छेड़छाड़ कर लोगों के पैसे चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से 04 मोबाइल फोन, 06 एटीएम कार्ड (घटना में प्रयुक्त), 02 पेचकस, 03 कटर और 04 इयरफोन जैक आदि सामान एवं 01 कार (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया है. पुलिस इन सभी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-

  1. मेहताब हसन पुत्र महफूज हसन निवासी- ग्राम महुआर थाना सदर, प्रतापगढ़।
  2. जितेन्द्र सिंह उर्फ धीरू पुत्र ज्ञान सिंह निवासी- करम चन्द पुर थाना जिठवारा, प्रतापगढ़ ।
  3. रियाज अहमद पुत्र एजाज अहमद निवासी- ग्राम जोगापुर चौकी भगुआ चुंगी थाना कोतवाली, प्रतापगढ़ ।
  4. बादल सोलंकी पुत्र राजेश सोलंकी निवासी- ग्राम सरसैठ थाना अमापुर, कासगंज ।
  5. इमरान पुत्र भुट्टू निवासी- ग्राम अकौढिया थाना मान्धाता, प्रतापगढ़ ।
केनरा बैंक के एटीएम में काली प्लेट लगाई, ग्राहकों के रुपये फंसे
20 अगस्त को कैनरा बैंक के कर्मचारी द्वारा थाना कमलानगर पर सूचना दी गई कि 18 अगस्त को मुख्य शाखा से कुछ एटीएम लेनदेन को सीसीटीवी के माध्यम से सत्यापन करने को कहा गया, जब सीसीटीवी की फुटेज को चेक किया गया तो 14 अगस्त की शाम 06:18 बजे दो संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा एटीएम के अन्दर भुगतान मशीन को अनाधिकृत रूप से खोलकर एक काली प्लेट लगाई गयी, जिससे ग्राहकों द्वारा निकासी किये गये रुपये एटीएम के बाहरी दरवाजे व बल्ट के बीच फंस गये. इन रुपयों को संदिग्धों द्वारा 14 और 15 अगस्त तक चार से पांच बार में निकाला गया. बैंक में पांच शिकायतें ऐसी आई थीं.

पूछताछ में ये बोले शातिर
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि सभी अभियुक्त एटीम मशीन में प्लास्टितक की पट्टी लगा देते हैं जिससे एटीम मशीन से पैसे निकालने वाले व्यक्ति के पैसे अन्दर ही फंसे रहते थे जिन्हें अभियुक्तगण, पैसे निकालने वाले व्यक्ति के एटीम से जाने के बाद एटीम मशीन से लगायी हुई पट्टी निकालकर पैसे निकाल लेते हैं, तथा पुनः प्लास्टिक की पट्टी लगा देते हैं, करीब 15 दिन पहले अभियुक्तों ने सर्विस रोड के पास कैनरा बैंक के एटीएम से भी पट्टी लगाकर पैसे चुराये थे। बरामद ERTIGA कार से अभियुक्तों द्वारा घूम-घूम कर अन्य जिलों में भी बारदात को अन्जाम दिया जाता हैं ।

बरामदगी का विवरण:-

  • 12,110 /- रुपया
  • 04 मोबाइल,
  • 01 तमंचा मय 01 जिंदा .315 बोर 4. 06 एटीएम कार्ड (घटना में प्रयुक्त) 5.02 पेचकस(घटना में प्रयुक्त)
  • 03 कटर(घटना में प्रयुक्त)
    7.01 लाल टेप, 01 पीली टेप व 01 सफेद पन्नी वाली पारदर्शी टेप(घटना में प्रयुक्त)
  • 04 इयरफोन जैक (घटना में प्रयुक्त)
  • 02 सफेद प्लास्टिक की पट्टी(घटना में प्रयुक्त)
  • 09 काली प्लास्टिक की पट्टी (घटना में प्रयुक्त)
    11.01 कैंची लोहे की(घटना में प्रयुक्त)
    12.01 बीगा क्विक(घटना में प्रयुक्त)
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!