आगरालीक्स …Agra News: 162 साल पुराने आगरा क्लब के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह आगरा क्लब के अध्यक्ष होंगे। सचिव, मैनेजिंग, बैलेटिंग कमेटी के लिए चुनाव होगा, इसके लिए 19 सितंबर को बैठक बुलाई गई है।
आगरा क्लब की कार्यकारिणी का कार्यकाल एक साल के लिए होगा है। अभी आगरा क्लब के अध्यक्ष एयर कमोडोर एसके गुप्ता हैं, आगरा क्लब में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं होता है। आगरा क्लब के अध्यक्ष एक वर्ष के लिए बिग्रेडियर, इसके बाद वायुसेना के एयर कमोडोर और उसके बाद मंडलायुक्त अध्यक्ष बनते हैं। ऐसे में 2026 में आगरा क्लब के अध्यक्ष मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह होंगे।
19 सितंबर को बैठक
आगरा क्लब की कार्यकारिणी में अध्यक्ष, सचिव, आठ मैनेजिंग और आठ बैलेटिंग निदेशक होते हैं। मैनेजिंग और बैलेटिंग में एक एक प्रशासनिक अधिकारी होते हैं इसके लिए डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला और एडीएम प्रशासन एबी सिंह का नाम भेजा है। क्लब के 1800 सदस्य हैं, चुनाव को लेकर 19 सितंबर को बैठक बुलाई गई है।