आगरालीक्स…आगरा में 15 साल से फरार 25 हजार के इनामी को पुलिस ने पकड़ा. मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली…
आगरा_पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की जा रही कार्रवाई निरंतर जारी है. इसी क्रम में थाना डौकी पुलिस और सर्विलांस सेल टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान एक अपराधी के साथ हुई मुठभेड़ में, पिछले 15 वर्षों से फरार ₹25,000 के इनामी वांछित अभियुक्त सत्यभान को पैर में गोली लगने से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि थाना प्रभारी डौकी योगेश कुमार पुलिस टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से बदमाश के होने की सूचना मिली. इसी दौरान एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया. रोकने पर भागने लगा. बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया. जबाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी. वह घायल होकर गिर गया. पकड़ा गया गैंगस्टर सत्यवान पुत्र अंगद निवासी सूरज नगर थाना चित्रहाट है. अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा मय कारतूस के बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी पर कई मुकदमे चल रहे हैं.