मथुरालीक्स…मथुरा में यमुना का रौद्र रूप, कई कॉलोनियों और गांवों में घुसा पानी. दो हजार लोग किए रेस्क्यू, अगले 24 घंटे भारी…
मथुरा में यमुना का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है जिसके कारण यमुना का पानी नदी किनारे बसी कॉलोनियों और गांवों में घुसने लगा है. इधर प्रशासन की ओर से राहत शिविरों में लोगों को पहुंचाने के लिए दो स्टीमर और एक नाव लगाई गई है. दो हजार लोग रेस्क्यू कर शिविर में पहुंचाए गए हैं जबकि 1500 लोग अभी भी खतरे में है.हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जिसके कारण मथुरा में बनी कॉलोनियां और कई गांव दरिया बन चुके हैं. प्रशासन की टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रां में गश्त कर रही हैं. नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी खुद स्टीमर में बैठकर लोगों को आगाह कर रहे हैं. आने वाले 24 घंटे काफी अहम हैं और ये खतरे का सबस बन सकते हैं.