आगरालीक्स…आगरा शारदा वर्ल्ड स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस. शिक्षकों का किया सम्मान.
शारदा वर्ल्ड स्कूल कीठम में शिक्षक दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की सलाहकार डॉo गरिमा यादव, एच ओ एस सत्याकी बनर्जी ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें कविताएँ, गीत, नृत्य और भाषण शामिल थे।
एच ओ एस सत्याकी बनर्जी द्वारा शिक्षकों को प्रेरित करते हुए गुरु शिष्य परंपरा प्रस्तुत करती एक वीडियो साझा की गई जिसके माध्यम से यह दर्शाया गया कि छात्र शिक्षक के जीवन में कितना प्रिय और अहम होता है। इस अवसर पर शिक्षकों के लिए अनेक प्रकार की खेल गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। रैंप वॉक कर सभी ने अपनी प्रतिभा से परिचय कराया। विद्यालय की एडवाइसर डॉ गरिमा यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं और वे बच्चों का भविष्य संवारते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों के सदैव सम्मान करने की प्रेरणा दी।
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करते हुए डॉ गरिमा यादव, सत्याकी बनर्जी ने उपहार प्रदान कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह दिन विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच प्रेम और सम्मान का प्रतीक बन गया । विद्यालय की ओर से पान की व्यवस्था की गई जिसको सभी ने सराहा। इस अवसर पर विद्यालय की सलाहकार डॉ गरिमा यादव,एच ओ एस सत्याकी बनर्जी सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रशांत गुप्ता जी (सीईओ शारदा ग्रुप) ने शुभकामनाये प्रेषित की ।