Monday , 20 April 2026
Home अध्यात्म Shraadh Paksha is starting from Sunday, 7th September. Know the full details…#agranews
अध्यात्म

Shraadh Paksha is starting from Sunday, 7th September. Know the full details…#agranews

408

आगरालीक्स…रविवार 7 सितंबर से शुरू हो रहे श्राद्ध पक्ष. जानिए कौन सी तिथि किस तारीख को. दो तिथि एक ही दिन पड़ रही हैं. पढ़ें पूरी जानकारी

भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 07 सितम्बर 2025 दिन रविवार से अश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या 21 सितम्बर 2025 दिन रविवार तक श्राद्ध पक्ष (पितृ पक्ष) रहेगा. वर्ष 2025 में इस बार तृतीया और चतुर्थी का श्राद्ध एक ही दिन यानी 10 सितंबर को ही माना जाए क्योंकि सप्तमी तिथि इस बार रिक्ता तिथि के रूप में पड़ रही है. श्राद्ध पक्ष वास्तव में पितरों को याद करके उनके प्रति श्रद्धा भाव प्रदर्शित करने और नई पीढ़ी को अपने प्राचीन वैदिक और पौराणिक संस्कृति से अवगत कराने का पुण्य पर्व है और यही नहीं पित्रों का श्राद्ध करने से जन्म कुंडली में व्याप्त पितृदोष से भी हमेशा के लिए छुटकारा मिलता है.

जिस मनुष्य को अपने माता पिता की मृत्यु तिथि ज्ञात न हो तो वह पितृ पक्ष की अमावस्या के दिन विधिपूर्वक श्राद्ध कर सकता है या प्रत्येक माह में आने वाली अमावस्या तिथिको दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके जल द्वारा तर्पण किया जा सकता है. इससे पितर तृप्त और सन्तुष्ट होते है. पापों की मुक्ति के लिए भी श्राद्ध कर्म करना श्रेष्ठ माना गया है. कहते हैं कि जो मनुष्य अपने पूर्वजों का श्राद्ध श्रद्धा पूर्वक नहीं करता या बेमन से करता है उसके द्वारा की गई की गई पूजा पाठ को भगवान भी स्वीकार नहीं करते हैं. श्राद्ध करते समय किसी भी प्रकार का दिखावा या आडंबर नहीं करना चाहिए व्यक्ति को अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार ही श्राद्ध में दान आदि करना उचित है. धन के अभाव में घर में निर्मित खाद्य पदार्थ को अग्निदेव को समर्पित करके जल से तर्पण करते हुए गौ माता को खिलाकर भी श्राद्ध कर्म पूरा किया जा सकता है.

पितृ कार्य के लिए दोपहर का समय सर्वोत्तम समय समझा जाता है क्योंकि पित्रों के लिए मध्यान दोपहर ही भोजन का सर्वोत्तम समय है. पूर्वाहन में सॉयकाल रात्रि चतुर्दशी तिथि और परिवार में किसी सदस्य या स्वयं के जन्मदिन के दिन श्रादृ कभी नहीं करना चाहिए. ब्राह्मण भोजन से पहले पंचवली यानी गाय, कुत्ता कौआ ,देवता और चीटियों के लिए भोजन सामग्री पत्ते या दोंने में अवश्य निकालें जिस घर में पितरों का श्राद्ध होता है उनके सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं घर परिवार, व्यवसाय तथा आजीविका में उन्नति होती है साथ ही शिक्षा व्यापार अथवा वंश वृद्धि में आ रही रुकावटें हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं.

इस वर्ष श्राद्ध की तिथियाँ
पूर्णिमा रविवार को यानी 07 सितंबर 2025 पूरे दिन रहेगी इस दिन खग्रास चंद्र ग्रहण होने के कारण दोपहर 12:40 तक ही पूर्णिमा का श्राद्ध मान्य रहेगा इसके बाद ग्रहण की सूतक प्रारंभ हो रही है अतः पूर्णिमा का श्राद्ध 07 सितंबर, कोही माना जाएगा और प्रतिपदा पड़वा का श्राद्ध 08 सितंबर को ही माना जाएगा
⭐प्रतिपदा श्राद्ध 08 सितंबर
⭐द्वितीया श्राद्ध 09 सितंबर
⭐तृतीय श्राद्ध 10 सितंब र दोपहर 03 :38 मिनट तक
⭐चतुर्थी श्राद्ध 10 सितंबर दोपहर 12:45 तक
⭐पंचमी श्राद्ध 11 सितंबर ,भरणी श्राद्ध
⭐षष्ठी श्राद्ध 12 सितम्वर
⭐सप्तमी श्राद्ध 13 सितम्बर
⭐अष्टमी श्राद्ध 14 सितंबर
⭐मातृ नवमी 15 सितंबर इस दिन सुहागन मृत स्त्रियों का श्राद्ध करना शुभ माना जाता है, सौभाग्यवती स्त्री श्राद्ध
⭐दशमी श्राद्ध 16 सितम्बर
⭐एकादशी श्राद्ध 17 सितंबर
⭐द्वादशी श्राद्ध 18 सितंबर, संन्यासियों केलिए श्राद्ध
⭐त्रयोदशी श्राद्ध 19 सितंबर
⭐चतुर्दशी श्राद्ध। 20 सितम्बर शस्त्र आदि से विष जलागिन जीव जंतुओं के दंश काटने अल्प मृत्यु वालों के लिए यह श्राद्ध उत्तम माना जाता है मृतव्यक्तियोंका
⭐ पितृ विसर्जन 21अक्टूबर सर्वपितृ अज्ञात भूले बिछड़े तिथि वालों का श्राद्ध सर्व पितृकार्ये शनिश्चरी अमावस्या

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 19th April 2026

आगरालीक्स…अक्षय तृतीया पर सिंह, तुला, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों को...

अध्यात्म

Rashifal 18 April 2026

आगरालीक्स…शनिदेव की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 18 अप्रैल शनिवार...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 17 April 2026

आगरालीक्स….17 अप्रैल शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

अध्यात्म

Lord Parashurama Jayanti on April 19th. Discover some interesting facts related to Lord…#agranews

आगरालीक्स…भगवान परशुराम जयंती 19 अप्रैल् को. जानिए भगवान परशुराम से संबंधित कुछ...

error: Content is protected !!