आगरालीक्स…. आगरा में फेसबुक पर एक ग्रुप बनाकर हाई प्रोफाइल महिलाओं के फोटो डाल दिए गए, दोस्ती करने और प्राइवेट चैट के लिए नंबर देने का प्रलोभन दिया गया, 50 हाई प्रोफाइल महिलाओं को ग्रुप में शामिल किया गया। इस मामले में साइबर सेल में शिकायत के बाद ग्रुप को डिलीट कर दिया है।
आगरा में एक सैन्य कर्मी की पत्नी के फोटो सहित 50 हाई प्रोफोइल महिलाओं का फेसबुक पर शातिरों ने ग्रुप बना दिया। इस ग्रुप में महिलाओं के सुंदर फोटो सहित ट्रिक फोटोग्राफी से आपत्तिजनक फोटो डाल दिए गए। इसमें महिलाओं से प्राइवेट चैट करने के लिए प्रलोभन दिया गया, प्रोफाइल में महिलाओं के नाम सहित अन्य जानकारी लिखी थी, इसके बाद से फेसबुक ग्रुप पर तमाम कमेंट आने लगे, सैन्यकर्मी को इसकी जानकारी हो गई, उसमें उनकी पत्नी के दो फोटो लगाए गए थे। दोनों पफोटो में चेहरा उनकी पत्नी का था, बाकी का हिस्सा किसी और का था। इस मामले की साइबर सेल में शिकायत के बाद जांच की गई तो कई और महिलाओं के फोटो मिले।
सोशल साइट पर शेयर न करें अपने फोटो
साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि सोशल साइटस पर अपने फोटो शेयर ना करें, खासतौर से महिलाएं। फोटो शेयर करें तो उसमें डाउनलोड न करने के लिए विकल्प आता है, उसे इस्तेमाल करें, इससे कोई भी व्यक्ति आपके फोटो का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।