आगरालीक्स …Agra News वीडियो आगरा में आज बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री आ रहे हैं, कैसे मिलेगा प्रवेश, कहां हो रहा कार्यक्रम। जानें।
आगरा में बागेश्वर धाम के मठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम 6 सितंबर को तारघर स्थित मैदान में होना था लेकिन तेज बारिश और छह सितंबर को शहर में पीईटी की परीक्षा, गणेश प्रतिमा विसर्जन के चलते जाम की स्थिति को देखते हुए तारघर में होने जा रहा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है. अब यह कार्यक्रम तारघर मैदान की जगह राजदेवम गार्डन फतेहाबाद रोड पर होगा. तारघर में आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी. आसपास के जिलों के लोग भी यहां आ रहे थे. कार्यक्रम में पहुंचने वाले सभी लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी, मगर स्थान बदलने के साथ ही प्रवेश भी सीमित कर दिया गया है.
पासधारकों को ही मिलेगा प्रवेश
मीडिया प्रभारी मनोज के अनुसार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम अब तारघर की जगह फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम गार्डन पर होगा. दोपहर एक बजे से पंडित धीरेंद्र शास्त्री श्रद्धालुओं आशीष वचन देंगे. इस कार्यक्रम में अब पास धारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा. करीब तीन हजार लोगों के ही बैठने का इंतजाम किया गया है.