Monday , 23 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Yamuna water level reaches 152.040 Meter, Near to Danger level, Video#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Yamuna water level reaches 152.040 Meter, Near to Danger level, Video#Agra

799

आगरालीक्स आगरा में यमुना के जलस्तर का ताजा अपडेट जारी, बाढ़ का खतरा बढ़ा, गौकुल बैराज से छोड़ा गया 1.33 लाख क्यूसिक पानी। इन कॉलोनी और गांवों को खतरा, 40 लोग बाढ़ से प्रभावित।


यमुना नदी उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले में यमुनौत्री से निकलती है, जो कि उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा की सीमा के सहारे सहारनपुर जिले के फैजाबाद गांव से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है, प्रयागराज मे गंगा में विलय हो जाती है. जिसके बीच में अनेकों सहायक नदियों भी यमुना नदी में मिलती है।हाडी क्षेत्रों में हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण हथिनीकुण्ड बैराज, सहरानपुर का का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है तथा जिसके कारण इसी बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी कमी मात्रा में काफी वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त यमुना नदी का जल स्तर जल संस्थान, आगरा में लगातार बढ़ रहा है।
498.81 फीट तक पहुंचा पानी
लोअर खंड आगरा नगर हे अधिशासी अभियंता नीरज कुमार सिंह के अनुसार, आगरा में शनिवार सुबह यमुना का जलस्तर 498.81 फीट तक पहुंच गया, यह डेंजर लेवल से 0.36 मीटर कम है। जिस तरह से गोकुल बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है आगरा में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है।


इन कॉलोनी और गांवों को खतरा
सदर तहसील में यमुना नदी के लो फ्लड पर प्रभावित होने वाले ग्राम तनौरा, नूरपुर, मेहरा नाहगंज, विसारना, कैलाश, स्वामी बाग, फतेहाबाद तहसील में ग्राम-भरापुर, बमरौली, इंदौन, मडायना, मेलीकलॉ, गुडा, मेवली खुर्द, हिमायूपुर है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित होने वाले सम्भावित शहरी क्षेत्र नगला बूढ़ी, अमर विहार दयालबाग,मोतीमहल, कटरा वजीर खां, रामबाग बस्ती।
मीडियम फ्लड लेविल प्रभावित होने वाले ग्राम तहसील सदर में बुर्ज, नगला छीतर सिंह, मेहरा नाहरगंज, महल बादशाही, नगला तल्फी, नगल पैमा, तहसील फतेहाबाद में शाहिदपुर, वीरपुरा, बेहड़, पारौली सिकरवार, बिचौला, गिदौन, तहसील एत्माद‌पुर में नगला धीमर, बढ़नुपरा, रहनकलां, नगला कटा आदि है।
सदर तहसील में यमुना नदी से तहसील के अन्तर्गत ठार आश्रम मौजा मेहरा नाहरगंज में 40 परिवार बाढ़ से प्रभावित है, जिनको सम्बन्धित बाढ़ शरणांलय में विस्थापित कर दिया गया है। बाढ़ शरणांलय में रहने वाले व्यक्तियों को तीनों समय पर भोजन आवश्यक व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है। वर्तमान में चम्बल नदी का जलस्तर 125.80 है। सिंचाई विभाग के अनुसार जलस्तर बढ़ने की सम्भावना है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Shri Jagannath Temple in Agra illuminated by a series of 21,000 earthen lamps…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में 21 हजार दीपों की श्रंखला से जगमगाया श्रीजगन्नाथ...

बिगलीक्स

Agra News: Gurudwara Guru Ka Taal in Agra illuminated with lights; the spirit of celebration surrounds the Prakash Parv of Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रोशनी से जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल. नानकदेव जी...

बिगलीक्स

Mathura News: Car hit truck near Chatikara Bridge Mathura, Four devotees died

मथुरालीक्स दर्दनाक वृंदावन दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार छटीकरा पुल...

बिगलीक्स

Agra News: Six State 200 NSS volunteers in DBRAU Agra

आगरालीक्स:…आगरा में छह राज्यों के एनएसएस के स्वयंसेवक आए हुए हैं, 200...

error: Content is protected !!