आगरालीक्स…आगरा में अभी भी ले सकते हैं एडमिशन. विवि ने वेब रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोले, कई कॉलेजों में प्रवेश की मांग पर लिया निर्णय. जानें कब तक कर सकते हैं एप्लाई
आगरा के कई कॉलेजें में कई विश्वविद्यालय में अभी भी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, इसके चलते कई कॉलेजों की ओर से विवि प्रशासन से वेब पोर्टल खोले जाने की मांग की जा रही थी. इस पर विश्वविद्यालय ने वेब रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिए हैं. प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह द्वारा दी गई सूचना के तहत 30 सितंबर 2025 तक वेब रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. यह फैसला छात्र हित में कुलपति द्वारा लिया गया है.