आगरालीक्स…नेपाल में इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स सहित 26 सोशल मीडिया एप बैन करने के बाद युवाओं का प्रदर्शन. हिंसा भड़की, 20 लोगों की मौत की सूचना
नेपाल में इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स सहित 26 सोशल मीडिया एप बैन करने के बाद युवाओं में आक्रोश छा गया है. जेन जेड पीढ़ी के युवाओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के फैसले के खिलाफ जोरदार प्रदश्रन किया है. इस दौरान हुई हिंसा में कई लागों की मौत हुई है. इनमें 20 लोगों के मौत की सूचना है. वहीं 200 से ज्यादा लोग घायल हैं. हालात को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को सेना को तैनात करना पड़ा है. काठमांडू ममें संसद भवन के सामने जेन जेड के बैनर तले स्कूली छात्रों समेत हजारों युवाओं को दंगा रोधी पुलिस के साथ झड़प हुई है.नेपाल सरकार ने अनिवार्य पंजीकरण प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर चार सितंबर को फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स सहित 26 सोशल मीडिया मंचों पर प्रतिबंध लगा दिया है. हालांकि आम जनता में धारणा ये है कि इससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला होगा ओर सेंसरशिप की नौबत आ जाएगी.