आगरालीक्स…आगरा में बड़ा हादसा टला, बल्केश्वर में यमुना किनारे बने मंदिर की दीवार गिरी. दीवार के सहारे खड़े थे कई लोग. डीएम सहित अधिकारी मौके पर…डीएम ने दी ये जानकारी. देखें वीडियो
आगराके बल्केश्वर में उफनती यमुना के बीच बड़ा हादसा होने से टल गया. बल्केश्वर में यमुना किनारे स्थित महालक्ष्मी मंदिर की दीवार ढह गई है. सूचना मिली थी कि दीवार के सहारे कई लोग खड़े हुए थे और वो भी दीवार के सहारे बह गए हैं. इस सूचना पर डीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची है. विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल भी मौके पर पहुंच गए हैं. हालांकि डीएम ने जानकारी दी कि कोई भी मिसिंग नहीं है. जो लोग यहां थे वो अपने घर पहुंच गए हैं.सोमवार देर शाम को बल्केश्वर में में बड़ा हादसा होने की सूचना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को मिली. यमुना किनारे स्थित महालक्ष्मी मंदिर में लगी ग्रिल के सहारे कई लोग खड़े होकर उफनती यमुना को निहार रहे थे तभी दीवार गिर गई. इससे वहां हड़कंप मच गया. सूचना थी कि कई लोग बह गए हैं. इस पर डीएमअरविंद मलप्पा बंगारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल मौके पर पहुंच गए. इसे बाद मिसिंग लोगों की जानकारी की गई तो पता चला कि वो अपने घर पहुंच गए हैं. इसके बाद डीएम ने जानकारी दी कि कोई भी मिसिंग नहीं है. इस संबंध में पुलिस कमिश्नरेट आगरा की मीडिया सेल का कहना है कि बल्केश्वर में यमुना जी के किनारे बने हुए लक्ष्मी मंदिर परिसर की एक दीवार पानी में ढह गई है. सोशल मीडिया पर कई लोगों के पानी में गिरने की सूचना प्रसारित की जा रही है जिसके संबंध में अवगत कराना है कि प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा किसी को पानी में गिरते हुए नहीं देखा गया है. मौके पर पुलिस/ प्रशासन की टीम तथा रेस्क्यू की टीमें मौजूद हैं.
डीएम का कहना है कि आगरा में इस समय यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और बल्केश्वर सहित कई इलाकों में यमुना का पानी पहुंच गया है. यमुना के जलस्तर को देखने के लिए लोग भी घाटों पर पहुंच रहे हैं. लोगों से एनाउंसमेंट के जरिए अपील की जा रही है कि वो घाटों पर न जाएं. नदी किनारे न जाएं. अभी खतरा बना हुआ है. हालांकि डीएम ने ये भी कहा कि पिछले कुछ घंटों से नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ है. हो सकता है कि कल से नदी के जलस्तर में गिरावट भी आ जाए. फिर भी हालांकि लगातार अपील की जा रही है कि वो घाटों पर न जाएं.