Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News Video: MG Road in Agra will be widened by two meters.. Auto-rickshaws are completely banned…#agranews
बिगलीक्स

Agra News Video: MG Road in Agra will be widened by two meters.. Auto-rickshaws are completely banned…#agranews

766

आगरालीक्स…वीडियो, आगरा में एमजी रोड की सड़क दो—दो मीटर होगी चौड़ी.. आटो—ईरिक्शा पूरी तरह से बैन. पुलिस आयुक्त की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर और चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के कारण शहर में बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए, शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु पुलिस आयुक्त दीपक कुमार की ओर से आगरा कमिश्नरेट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिलाधिकारी, आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त, छावनी परिषद, क्षेत्रीय प्रबंधक/आयुक्त यूपीएसआरटीसी, क्षेत्रीय प्रबंधक सिटी बस, एआरटीओ, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी के मुख्य डेटा अधिकारी, एनएचएआई, मेट्रो परियोजना के प्रबंध निदेशक, टोरेंट पावर और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

एमजी रोड पर अधिक फोकस
पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि आगरा के एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य के चलते यह रोड आधा हो गया है जिसके कारण ट्रैफिक की स्थिति बनी रहती है. उन्होंने कहा कि एमजी रोड में मेट्रो की डीपीआर में स्पष्ट रूप से है कि फुटपाथ को रोड के साथ समतल किया जाएगा जिससे रोड चौड़ा होगा और वाहनों के लिए उपयुक्त होगा. दूसरा एमजी रोड पर आटो—ईरिक्शा को पूरी तरह से बैन किया जाएगा. वहीं सिटी बसों की संख्या को एमजी रोड पर बढ़ाया जाएगा, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो. इनके अलावा मुख्य मार्गों पर लगे पोल को भी हटाया जाएगा. एमजी रोड के समानांतर वाली सड़कों का प्रचार प्रसार किया जाएगा.

बैठक में यातायात व्यवस्था से संबंधित वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद, कल शहर में यातायात अधिकारियों द्वारा चिन्हित किए गए सर्वेक्षण/पहलुओं को सभी संबंधितों के साथ साझा किया गया. जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शीघ्र कार्यान्वयन का आश्वासन दिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!