आगरालीक्स…आगरा के एसएन की सर्जरी विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. जूही सिंघल की बेटी को मिले 10 मेडल. डॉक्टर परिवार की बेटी ने बदला अपना प्रोफेशन
आगरा निवासी और एसएन मेडिकल कॉलेज की सर्जरी विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. जूही सिंघल एवं डॉ. अमित सिंघल की बेटी राधिका सिंघल (सुपौत्री डॉ डी सी सिंघल व शशि सिंघल और धेवती डॉ बी एम अग्रवाल व डॉ संध्या अग्रवाल) ने प्रतिष्ठित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु (National Law School of India University – NLSIU) से बीए, एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर 10 गोल्ड मेडल प्राप्त कर शिक्षा जगत में कीर्तिमान स्थापित किया है।
राधिका सिंघल को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में निम्नलिखित प्रतिष्ठित सम्मान चीफ जस्टिस (CJI) सुप्रीम कोर्ट के प्रतिनिधि जस्टिस सूर्यकांत (आगामी CJI) और कर्नाटक के लॉ मिनिस्टर श्री HK Patil द्वारा प्रदान किए गए:
- समग्र टॉपर (Overall Topper)
- विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान (University First Rank)
- सर्वश्रेष्ठ स्नातक छात्रा (Best Outgoing Female Student)
- सर्वश्रेष्ठ स्नातक छात्र (Best Outgoing Undergraduate Student)
- सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण स्नातक छात्र (Best All-Round Graduating Student)
- मेधावी छात्र पुरस्कार (Medal for Meritorious Student)
- विषय-विशेष में 4 गोल्ड मेडल (Course-Specific Medals)
हालाँकि विश्वविद्यालय द्वारा सभी पाठ्यक्रमों के लिए गोल्ड मेडल प्रदान नहीं किए जाते, फिर भी राधिका ने जिन क्षेत्रों में मेडल प्राप्त किए, वे उनकी बौद्धिक क्षमता, नेतृत्व, सामाजिक योगदान और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण हैं। राधिका ने NLSIU, बैंगलोर में दाखिला सन 2020 सत्र mein AIR 46 के साथ प्रथम attempt में लिया था राधिका सिंघल की इस असाधारण उपलब्धि पर उनके परिजनों, मित्रों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।