आगरालीक्स…आगरा में मां लक्ष्मी के डोले के साथ निकाली महाराजा अग्रसेन जयन्ती की आमंत्रण यात्रा.
हाथों में ध्वज और साथ में सतरंगी पुष्पों से सुसज्जित मां लक्ष्मी का डोला। डोले से सामने रादा कृष्ण के स्वरूपों के साथ डांडिया करते झूमते नाचते भक्तजन। अग्रवाल महासभा रामबाग द्वारा आज 23 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही महाराजा अग्रसेन जयन्ती शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के शामिल होने के लिए आमंत्रण यात्रा निकाली गई। आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नेता नीरज गुप्ता, संरक्षक लाजपत अग्रवाल, मनोज अग्रवाल ने मां लक्ष्मी की आरती कर किया गया।
आमंत्रण यात्रा रामबाग यमुना ब्रिज स्थित आजाद हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर ट्रांस यमुना क्षेत्र में भ्रमण करते हुए गुप्ता पैलेस पहुंची। जहां सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आमंत्रण यात्रा का स्वागत किया गया। महासभा की अध्यक्ष निशा सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 सितम्बर को धूमधाम से शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 15 आकर्षक झांकियां होंगी। 21 सितम्बर को रामबाग सब्जी मंडी स्थित विनायक सेवा सदन में आयोजित मेहंदी उत्सव में महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी की स्वरूप को मेहंदी लगाई जाएगी। मेहंदी उत्सव के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें संगठन की महिलाएं व बच्चे उत्साह व उमंग के साथ भाग लेंगे। 22 सितम्बर को विनायक सेवा सदन में ही हवन का आयोजन होगा। हवन के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग शोभायात्रा में शामिल हो। कार्यक्रम में गोपाल अग्रवाल, डॉ. जयकुमार गोयल, अनिल बंसल, अंकुर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,, मोनू अग्रवाल, अंकित ग्रवाल, जगदीश ग्रवाल, भगवती प्रसाद मित्तल, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।