आगरालीक्स…आगरा में फिर से मई—जून जैसी गर्मी…चमकीली धूप ने निकाले पसीने. तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस की ओर
आगरा में गर्मी ने फिर से तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. सुबह 6 बजे से ही चमकीली धूप निकलना शुरू हो जाती है. दोपहर में धूप का प्रभाव इतना तेज है कि उसमें एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा है. सितंबर के महीने में गर्मी मई—जून जैसी महसूस हो रही है. तापमान भी लगातार बढ़ रहा है. पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में गर्मी के तेवर फिलहाल अगले एक सप्ताह तक ऐसे ही रहने की संभावना है. तापमान और बढ़ सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 14/09/25) 37.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 14/09/25) 26.5
Departure from Normal(oC) 0.3