आगरालीक्स…आगरा में 11वीं के छात्र के साथ ब्लैकमेलिंग. युवतियों से न्यूड चैटिंग करवाकर अपने जाल में फंसाया. पुलिस ने एक शातिर को किया अरेस्ट
आगरा पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो युवतियों से न्यूज चैटिंग करवाकर लोगां को ब्लैकमेल करता था. इस गिरोह ने कक्षा 11वीं के छात्र को अपने जाल में फंसाया और फिर उसे ब्लैकमेल किया. छात्र के पिता की शिकायत पर शाहगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और अजय नाम के एक युवक को अरेस्ट किया है. इसके जरिए जानकारी मिली है कि यह गिरोह कई लोगों को फंसा चुका है. कोम नाम के एप के जरिए युवतियों से न्यूड चैटिंग करवाता था ओर फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलता था. पुलिस अन्य आरेापियों की तलाश कर रही है. पकड़ा गया युवक भरतपुर का रहने वाला है.
जानिए क्या है मामला
16 साल के और कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले एक छात्र के पिता ने शाहगंज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. बताया कि उनके बेटे को किसी ने कोम नाम की एप पर लिंक भेजा. ऐप डाउनलोड करने के बाद एप के माध्यम से कुछ लड़कियों की उससे बात हुई. बात करने के बदले पैसे मांगे जाने लगे. इस दौरान कुछ लड़कियों से उसकी न्यूड वीडियो कॉल कराई गई और एप पर जुड़े रहने को कहा गया. इस दौरान चैटिंग करने के बदले आनलाइन रुपये वसूले जा रहे थे. बेटे ने बाद में एप डिलीट कर दी तो अजय नाम के एक व्यक्ति् ने उसे व्हाट्सअप पर कॉल की और धमकी देकर एप से जुड़े रहने को कहा. इसके बाद दोबारा एक महिला से न्यूड वीडियो कॉल करवाने लगा.
वीडियो वायरल होने के डर से बेटा परेशान होने लगा और उसने किसी तरह पूरी जानकारी अपने पिता को दे दी. इसके बाद पिता ने साइबर सेल में शिकायत की जहां से मामला थाना शाहगंज में स्थानांतरित किया गया.
भरतपुर का युवक पकड़ा
पुलिस ने जांच के बाद एक युवक अजय कुमार को अरेस्ट किया है जो कि भरतपुर का रहने वाला है. आरोपी शाहगंज के पथौली में किराए पर रह रहा था और ट्रैवल्स का काम करता था. उसका किसी माध्यम से ऐप संचालित करने वालों से संपर्क हो गया था. वह घरेलू महिलाओं को रुपयों का लालच देकर ऐप से जोड़ता था ओर उनसे ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स से बात कराता था. अधिक रुपये मिलने के लालच में महिलाएं वीडियो कॉल् पर न्यूड होकर बात करती थीं. और बातचीत के दौरान ही बात करने वाले का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जाता था. फिर ऐप डिलीट करने पर लोगों को वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल किया जाता था. पुलिस अजय के अन्य साथियों की तलाश कर रही है.