आगरालीक्स,,,Agra News ; आगरा में घर के अंदर बुजुर्ग का शव मिला है, घर से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। ( Agra News: 62 year old dead body found in house#Agra )
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के दहतोरा में कल्पना कुंज कॉलोनी है। कॉलोनी में 15 दिन पहले 62 साल के राजकुमार रहने के लिए आए थे, घर के पास में ही प्रोविजनल स्टोर पर काम करते थे।घर से बदबू आने पर शनिवार को पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
बिस्तर पर मिला शव
पुलिस के पहुंचने के बाद घर का दरवाजा खोला गया। घर के अंदर कमरे में बिस्तर पर राजकुमार का शव मिला है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजकुमार फिरोजाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है।