आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव की शुरुआत. मेहंदी उत्सव मनाया
शुभता की प्रतीक मेहंदी से हाथों को रचाकर आज अग्रवाल संगठन रामबाग की सदस्याओं ने महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव का उत्साह व उमंग के साथ शुभारम्भ किया। मंगल गीत गाए और उत्सवी गीतों पर नृत्य कर मेहंती उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि गीता गर्ग ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर गया। समिति की अध्यक्ष निशा सिंघल ने सभी ने सभी सदस्याओं का स्वागत किया।
सर्वप्रथम अग्र माता-पिता के स्वरूप राम स्वरूप अग्रवाल व लीलावती अग्रवाल के हाथों में मेहंदी रचाई गई। इसके बाद सभी सदस्याओं ने मेहंदी से अपने हाथों को रचाया। थाल सज्जा, मेहंदी व नृत्य प्रतियोगिता में संगठन की बहनों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। पायल बजनी लाडो, सासू जी ताना न मारो…, हमरा गुलाबी दुपट्टा…, मेहंदी राचन लागी, बन्ने के नाम की…, जैसे गीतों के साथ महिलाओं ने उत्साह व उमंग के साथ मेंदी उत्सव मनाया। अध्यक्ष निशा सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 सितम्बर को सुबह 9 बजे से विनायक सेवा सदन, सब्जी मंडी रामबाग में हवन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संगठन के समस्त सदस्य देश की सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की कामना के साथ आहूति देंगे। 23 सितम्बर को शाम 5 बजे चीनी का रोजा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।