आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों की सहायता के लिए ओसवाल बुक्स के कर्मियों ने किया रक्तदान.
ओसवाल बुक्स एंड लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड के कर्मियों ने जरूरतमंदो के सहायतार्थ इस साल भी रक्तदान शिविर का का आयोजन समर्पण ब्लड बैंक दिल्ली गेट पर किया। ओसवाल बुक्स के कर्मचारियों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया ।
रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले सदस्यों में महेश, हर्ष, मनोज त्रुपानी, मीनल जैन, सोनाली शर्मा, प्रियंका अग्रवाल, नाजिया शकील, नैना अग्रवाल, नेहा बंसल, रिचा श्रीवास्तव, अर्चना भदोरिया, दीपक कुशवाहा, रवि कुशवाहा, विनाय हीरा, पवनदीप, आयुष, विनोद, अमित गुप्ता, नेहा मित्तल, भगत और मनीष आदि प्रमुख थे. कई अन्य कर्मचारी चाह कर भी मेडिकल तकनीकी कारणों से रक्तदान नहीं कर पाए.
ओसवाल बुक्स एंड लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ प्रशांत जैन ने सभी रक्त दानदाताओं का आभार व्यक्त किया और आगे भी इसको जारी रखने का संकल्प लिया । उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय पहले ही ओसवाल बुक्स एंड लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड को ग्रेट प्लेस टू वर्क का सर्टिफिकेट भी मिला है।