Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Navratri marks the beginning of the festive season in Agra, with new stocks entering the market…#agranews
आगरा

Agra News: Navratri marks the beginning of the festive season in Agra, with new stocks entering the market…#agranews

476

आगरालीक्स…आगरा में नवरात्रि से शुरू हुआ फेस्टिव सीजन. नया स्टॉक मार्केट में आने लगा. सबसे पहले इन सेक्टर्स में आएगा उछाल

साल का सबसे बड़ा फेस्टिव सीजन आज नवरात्र के पहले दिन के साथ ही शुरू हो गया है. हालांकि अभी मार्केट में खरीदार ज्यादा नहीं दिखाई दे रहे लेकिन दुकानदार अपनी तरफ से पूरी तैयारी करने में जुटे हुए हैं. नये माल का स्टॉक के लिए कई दुकानदार इस समय शहर से बाहर भी हैं. आगरा में सबसे ज्यादा माल सूरत, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, वाराणसी और लुधियाना से खरीदा जाता है. ऐसे में नई वैरायटी और नया कलेक्शन के लिए व्यापारी बाहर हैं. वहीं दूसरे राज्यों और शहरों के व्यापारी भी इस समय आगरा में हैं. आगरा का जूता सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है और इसकी डिमांड सबसे अधिक रहती है. ऐसे में कई राज्यों और शहरों के व्यापारी आगरा के शू मार्केट में आए हुए हैं और नये स्टॉक को बुक कर रहे हैं.

सबसे पहले इन सेक्टर्स में आएगा उछाल
सबसे बड़े फेस्टिव सीजन में सबसे पहले प्रॉपर्टी डीलिंग और आटो सेक्टर में उछाल आएगा. आगरा में काफी संख्या में लोगों ने अपनी मनपसंद कार और बाइक को पहले ही बुक कर दिया है और इसकी डिलीवरी वे नवरात्र में ही लेना चाह रहे हैं. कारों की बिक्री जबर्दस्त है. स्कॉर्पियो एन सहित थार की डिमांड सबसे अधिक है और यही कारण है कि इनकी बुकिंग तीन—तीन महीने पहले ही हो चुकी हैं. हर कोई नवरात्र में इनकी डिलीवरी चाहता है. इसके अलावा इलेक्ट्रिकल व्हीक्लस की डिमांड भी सबसे अधिक है. टू व्हीलर्स में हर कोई अब इलेक्ट्रिक व्हीक्लस की ओर रुख कर रहा है. इसके अलावा कई कंपनियों की ओर से स्मार्टफोन भी लांच हो रहे हैं. हाल ही में आईफोन 17 लांच हुआ है.

जीएसटी के नये स्लैब से भी राहत
22 सितंबर से जीएसटी के नये स्लैब जारी हो गए हैं. नई दरों पर ही बिक्री की जाएगी. 2500 रुपये तक के जूते और कपड़ों पर 5 प्रतिशत जीएसटी की गई है. ऐसे में व्यापारियों और उपभोक्ताओं को इससे राहत मिलेगी.

कपड़ों और गहनों की बिक्री भी बना सकती है रिकॉर्ड
इस बार के फेस्टिव सीजन में रिटेल बिक्री उच्चतम स्तर पर पहुंच सकती है. इसकी वजह है कि कपड़ों की डिमांड बढ़कर इस साल दोगुनी हो गई है. नया स्टॉक नवरात्र से बाजार में दिखाई देने लगेगा जो कि दीपावली और आने वाले सहालगों को लेकर होगा. वहीं ज्वेलरी की डिमांड में भी जोरदार उछाल आने का अनुमान है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 3rd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

error: Content is protected !!