आगरालीक्स…आगरा से मानसून की हो गई लगभग विदाई. आप बताएं—कैसी रही इस बार बारिश…इन दो दिनों में हो सकती है बूंदाबांदी. आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान भी जानें
आगरा सहित पश्चिमी यूपी से मानसून लगभग विदा हो चुका है. ऐसे में आगरा में बारिश की संभावनाएं लगभग न के बराबर हैं. हालांकि 27 और 28 सितंबर को हल्की बूंदाबांदी के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं. आगरा में धीरे—धीरे मौसम भी बदलने लगा है. रात के तापमान में धीरे—धीरे गिरावट आ रही है लेकिन दिन का तापमान अभी भी स्थित है. सुबह से ही सूरज की चकाचौंध इतनी तेज होती है कि गर्मी महसूस होती है. दोपहर में भी अच्छी खासी गर्मी महसूस हो रही है.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार तापमान अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही रहने की संभावना है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 24/09/25) 36.0
Departure from Normal(oC) 3.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 24/09/25) 24.4
Departure from Normal(oC) 0.0