आगरालीक्स…आगरा में पहली बार सफल हाइब्रिड सर्जरी (EVAR) से बचाई मरीज की जान. शांति वेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ में मरीज को दी गई नई जिंदगी
मरीज राजेन्द्र लंबे समय से पेट व पैरों के तेज दर्द से परेशान थे। जाँच (CT स्कैन) में यह पता चला कि उनकी मुख्य धमनी (Abdominal Aorta) पर बड़ा एन्यूरिज़्म (Aneurysm) है। यह एक खतरनाक स्थिति थी, क्योंकि किसी भी समय यह धमनी फट सकती थी और पल भर में जानलेवा साबित हो सकती थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. दीपक शर्मा ने तुरंत उन्हें शांति वेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, सिकंदरा, आगरा के हृदय व रक्तवाहिका शल्य चिकित्सक डॉ. सुशील सिंघल (CTVS) को रेफर किया।
CTVS डॉ. सुशील सिंघल और एनेस्थीसिया: डॉ. तन्वी भारद्वाज उनकी टीम ने सफलतापूर्वक हाइब्रिड सर्जरी — Endovascular Aortic Aneurysm Repair (EVAR) with Femoral Artery Repair किया। बिना पेट पर चीरा लगाए, पैरों की नसों से AAA Stent Graft with Iliac Cuff Extension डाला गया। साथ ही, Femoral Artery Endarterectomy द्वारा आर्टरी की मरम्मत की गई। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक इस तरह के जटिल और अत्याधुनिक ऑपरेशन केवल दिल्ली–मुंबई जैसे बड़े महानगरों में होते थे, और इनकी लागत लगभग ₹10–12 लाख तक आती थी। लेकिन अब शांति वेद अस्पताल, आगरा में यह सुविधा उपलब्ध है। यहाँ यह सर्जरी आयुष्मान भारत योजना और अस्पताल के सहयोग से संभव हो पाई, जिससे मरीज़ों को अत्यधिक आर्थिक बोझ से राहत मिली