आगरालीक्स ..Agra News: .नवरात्र के पहले तीन दिन में 80 हजार कारों की बिक्री हुई है, आगरा में चार हजार कारों की बिक्री। छोटी कारों की बिक्री में 50 प्रतिशत इजाफा हुआ है। ( Agra News : 4000 car booked in Navratra in Agra#Agra)
जीएसटी 2.0 के बाद सबसे ज्यादा कमी कारों के रेट में आई है। नवरात्र पर कार कंपनियों द्वारा विशेष छूट भी दी जा रही है। इसके चलते कारों की बिक्री में बंपर उछाल आया है। मारुति की कार की पहले दिन में देश भर में रिकॉर्ड 30 हजार की बिक्री हुई है। छोटी कारों की बिक्री में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है।
80 हजार लोग हर रोज कर रहे पूछताछ, आगरा में चार हजार कारों की बिक्री
देश भर में मारुति की कार के लिए हर रोज 80 हजार लोग पूछताछ कर रहे हैं। वहीं, आगरा में भी मारुति सहित अन्य कारों की बिक्री, बुकिंग के साथ ही पूछताछ में उछाल आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहले तीन दिन में चार हार कारों की बिक्री हुई है।