आगरालीक्स…आगरा में टेस्ट ट्यूब बेबी की आधुनिक तकनीक पर हुई कार्यशाला. आईवीएफ रिजल्ट बढ़ाने पर डॉक्टरों ने की चर्चा
आज होटल होलीडे इन में शिवानी साइंटिफिक कंपनी द्वारा टेस्ट ट्यूब बेबी की आधुनिक तकनीक पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें शहर के प्रतिष्ठित टेस्ट ट्यूब सेंटर के डॉक्टर और एम्ब्रायोलॉजिस्ट शामिल हुए.
प्रमुख डॉक्टर्स में डॉ.नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. केशव मल्होत्रा ने आईवीएफ रिजल्ट बढ़ाने में नई तकनीक पर चर्चा की.