आगरालीक्स… आगरा में फुटओवर ब्रिज पर सिपाही का शव मिला है, सिपाही निलंबित चल रहा था, पुलिस जांच में जुटी है। ( Agra News: Suspend Constable dead body found on Foot over bridge#Agra )
बुलंदशहर के रहने वाले विवेक कुमार आगरा में तैनात हैं, गैर हाजिर रहने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनाती थी। शनिवार सुबह आगरा मथुरा हाईवे पर सिकंदरा में कैलाश मंदिर जाने के लिए बने फुटओवर ब्रिज पर सिपाही विवेक का शव पड़ा हुआ था, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
जून से चल रहे थे निलंबित
2015 में बुलंदशहर के रहने वाले विवेक ने सिपाही के पद पर ज्वाइन किया था, जुलाई 2024 में पिनाहट थाने में तैनात थे उसी दौरान छुटटी लेकर घर गए लेकिन वापस नहीं आए, गैर हाजिर रहने पर 28 जून 2025 को विवेक को निलंबित कर दिया था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।