Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Agra police arrested 10 cyber criminals…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Agra police arrested 10 cyber criminals…#agranews

589

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पकड़ा साइबर फ्रॉड करने वाला गैंग. 10 साइबर अपराधी जिनमें आगरा के भी शामिल. भोले—भाले लोगों को बनाते थे इस तरह शिकार

आगरा की साइबर थाना पुलिस ने तीन थानेां थाना ट्रांस यमुना, थाना कमला नगर व थाना नाई की मण्डी के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड करने वाले गैंग को अरेस्ट किया है. पुलिस ने 10 साइबर अपराधी अरेस्ट किए हैं जिनमें आगरा के भी रहने वाले हैं. ये लोग भाले भाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे और उनके एकाउंट के जरिए लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दिया करते थे.

इस तरह आए पकड़ में
थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा रात को थाना क्षेत्रान्तर्गत गस्त/चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना ट्रांस यमुना, थाना नाई की मण्डी, थाना कमलानगर व साइबर क्राइब कमिश्नरेट आगरा द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए- मिडनाइट होटल, 100 फुटा रोड से 10 साइबर अपराधियों को अरेस्ट किया. पुलिस ने इनके पास से 11 मोबाइल फोन व 1765/- रुपये बरामद हुए।

पूछताछ का विवरण:-
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद फोन से साइबर फ्रास से सम्बन्धित मिले साक्ष्यों व आगरा में सभी के एक साथ एकत्र होने के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर सभी अभियुक्तों ने बताया कि- वे अपने साथीगण- श्रीनिवास, अमन, सत्येन्द्र, हर्ष, रुद्र, देवा, पासा, भूपेश, मनी व 01 महिला अभियुक्ता सभी एक साथ मिलकर भोले-भाले लोगों से धोखाधड़ी कर उनका चालू एकाउन्ट नौकरी लगवाने के बहाने खुला लेते हैं फिर उस चालू एकाउन्ट में उनकी सिम लगा कर पूरी किट ले लेते हैं फिर पूरी एकाउन्ट किट को अभियुक्त अपने पास रख लेते हैं, इसी तरह अभियुक्तों ने सैयद फैजान अहमद को अपना शिकार बनाकर नौकरी लगवाने की कहते हुये उसका चालू खाता खुलाया था, जिसके एकाउन्ट में करीब 11 लाख रूपये भी आ गये हैं, अभियुक्तगण इस एकाउन्ट से करोडो रूपये लोगों से फ्राड करके कमाने की सोच रहे थे, खाते में आये रुपये की जानकारी होने पर सैयद फैजान अपना खाता फ्रीज करा सकता था, सैयद फैजान को एकाउन्ट में आये रूपयों की जानकारी न हो इसलिये अभियुक्तों ने सैयद फैजान को नौकरी का झांसा देते हुये अपने साथ रखा था।

पकड़े गए अभियुक्तों का विवरण:-

  1. आमीर पुत्र मुहम्मद निवासी- पन्देरी थाना मन्डनगण जिला रतनागिरि, महाराष्ट्र
  2. मोईन खाँ पुत्र फिरोज अहमद खां हालपता- इन्द्रप्रस्थ थाना टीला मोड जिला
    गाजियाबाद स्थायी पता- ललितपुर थाना बाडेगाँव काठमान्डू नेपाल ।
  3. खुर्शीद पुत्र शेख मुहम्मद निवासी- इन्द्रप्रस्थ थाना टीला मोड जिला गाजियाबाद ।
  4. गालिब पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी- गली 03 टीला मोड थाना टीला मोड जिला गाजियाबाद।
  5. माधव पुत्र प्रेम सिंह निवासी- मढी डोकी थाना डौकी फतेहाबाद जिला आगरा ।
  6. आकाश कुमार पुत्र बृजपाल सिंह निवासी- बृजबिहार कालोनी थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद।
  7. गुरूवचन उर्फ विपिन पुत्र सुभाषचन्द्र निवासी- क्रोसिंग ओम बिहार थाना क्रोसिंग जिला गाजियाबाद।
  8. यतेन्द्र उपाध्याय पुत्र श्रीकृष्ण उपाध्याय निवासी- मां भगवती बिहार रामनगर खन्दौली जिला आगरा ।
  9. सूरज सेंगर पुत्र भूरी सिंह निवासी- कंजौली थाना सादाबाद जिला हाथरस।
  10. अमन त्रिपाठी पुत्र देवेन्द्र त्रिपाठी निवासी- कालिन्दी बिहार थाना ट्रांस यमुना, आगरा ।

इनकी तलाश है पुलिस को
श्रीनिवास, अमन, सत्येन्द्र, हर्ष, रुद्र, देवा, पासा, भूपेश, मनी व 01 महिला अभियुक्ता

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!