आगरालीक्स…आगरा में दो दिवसीय ग्यारहवीं शरीफ में अदा की गई कुल की रस्म. महफिल -ए – समा का भी हुआ शानदार समापन
ताज नगरी के मेवा कटरा स्थित अस्थाना आलिया ए कादरिया में ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर दूसरे दिन कुल की रस्म अदा की गई। अस्थाना आलिया ए कादरिया के सज्जादनशी सय्यद सिनवान अहमद शाह के द्वारा कुल की रस्म अदा करवाई गई। कुल की रस्म के बाद महिल ए समा का आयोजन हुआ, फिर लंगर (प्रसाद) तकसीम किया गया।

सज्जादनशी सय्यद सिनवान अहमद शाह ने बताया कि कुल के बाद महफिल ए समा हुई। जिसमें देश के नामी गिरामी कव्वालों ने देर रात तक समा बांध दिया, हजरत गौस ए आजम की शान में कव्वालियां पेश की गई तो साथ ही लंगर तकसीम किया गया। इसके साथ ही समाज के हजारों जायरीनों ने हजरत गौस ए आजम की याद में मकबरे पहुंचे, और फिर फातिहा भी पड़ी। इस दौरान अजमेर दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज से पधारे अली हमजा, शमीम अहमद शाह,मेराजुद्दीन, रईस मियां चिश्ती , रवि अरोड़ा, सैयद सिराज शाह ,सामी अघाई,सैयद इरफान सलीम ,अशफाक अहमद , तौसीफ आजम अहमद, वह सभी मजहब के धर्म गुरुओं ने शामिल रहे, और बात नवाज ईशा देश में अमन चैन की दुआ भी की गई.