आगरालीक्स… Agra News: दर्दनाक आगरा दिल्ली हाईवे पर फ्लाईओवर में हादसे में चार की मौत, यमुना एक्सप्रेस वे हादसे में एक की मौत। ( Agra News: Four died in accident near Runkata Flyover, Agra#Agra )
आगरा दिल्ली हाईवे पर के पास शनिवार को आगरा से मथुरा की तरफ कैंटर जा रहा था, केबिन और पीछे सवारी बैठी हुई थी। रुनकता फ्लाईओवर के पास कैंटर ढ़ाबे के बाहर खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसा। तेज आवाज के साथ ही चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भीषण था कि कैंटर का आगे का हिस्सा बुरी तरह से झतिग्रस्त हो गया। कैंटर में बांस बल्लियां भरी हुईं थी।
हादसे में चार की मौत
हादसे में ड्राइवर के साथ ही केबिन में बैठी महिला, एक पुरुष और किशोर सहित चार की मौत हो गई। जबकि परीक्षा देकर लौट रहा छात्र पीछे बैठा हुआ था उसकी हालत गंभीर है। हादसे में इनकी हुई मौत
कैंटर के चालक फिरोजाबाद के रहने वाले विजेंद्र सिंह, शमसाबाद की रहने वाली रीमा की शिनाख्त हो गई है अभी दो लोगों की शिनाख्त नहीं हुई है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में एक की मौत
वहीं , यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में एक की मौत हुई है।