आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन हजार टन सेब आया, मंडी में नहीं मिल रहे सेब खरीदने वाले। थोक में 30 से 40 रुपये किलो बिक रहे सेब। ( Agra News: 3000 ton apple in Mandi, Rs 30 to 40 per Kg#Agra )
आगरा में हिमाचल, शिमला और कश्मीर से सेब आते हैं। पिछले 15 दिनों में बारिश के कारण मार्ग में फंसी गाड़ियां एक साथ सेब लेकर आ गई हैं। पिछले चार दिनों में अचानक से 200 से अधिक सेब की गाड़िया आने से सिकंदरा मंडी में सेब ही सेब दिखाई दे रहा है। पिछले चार दिन में 3000 टन सेब की आमद हुई है।
30 से 40 रुपये किलो बिक रहा सेब
सेब की मात्रा अधिक है और खरीदने वाले कम हैं। सेब को ज्यादा समय तक रखा भी नहीं जा सकता है, ज्यादा समय तक रखने से सेब खराब हो जाता है इसलिए सिकंदरा थोक मंडी से सेब सस्ती दर पर बेचा जा रहा है। थोक कारोबारी 30 से 40 रुपये किलो तक में सेब की बिक्री कर रहे हैं जिससे सेब खराब ना हो।