आगरालीक्स… भाजपा सरकार में भी भूमाफिया कब्जा करने लगे हैं, आगरा निवासी कैबिनेट मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल के लेटर पैड का इस्तेमाल कर दो बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया, यह लेटर पैड फर्जी निकला, कैबिनेट मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने डीएम वाराणसी से कब्जा लेने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी के भेलपुर के खोजवां सराय नंदन निवासी द्वारिका नाथ ओझा ने 14 सितंबर 2012 को अपनीपत्नी विनीता ओझा के नाम से बडी गैबी में 360 वर्ग
म फुट जमीन खरीदी थी। उनके प्लाट के पास ही नगर निगम की एक बीघा बंजर भूमि थी। इस जमीन पर लोगों की नजर थी, उन्होंने इस मामले में 12 जुलाई 2017 को प्रदेश के पशुधन, लघु सिचाई एवं मत्स्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल के लेटर पेड से डीएम वाराणसी को जारी पत्र जिसमें लिखा था कि जमीन से अवैध कब्जा खाली कराया जाए ताकि प्रार्थी को न्याय मिल सके। इस पत्र के माध्यम से आरोपियों ने पुलिस प्रशासन से मिलकर दो बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी द्वारिका नाथ ओझा को हुई, वे पत्र को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल के पास पहुंचे, उन्होंने अपनी तरफ से कोई पत्र जारी करने से इन्कार कर दिया। मीडिया से कैबिनेट मंत्री का कहना है कि लेटर पैड पर वे खुद लिखते हैं, जिस लेटर पैड से डीएम वाराणसी को पत्र लिखा गया है वह टाइप किया हुआ है, इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा है।
आगरा के 10 भूमाफिया पर कसा शिकंजा
आगरा में भूमाफिया पर शिकंजा कसने लगा है, इन पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर और हिस्ट्री शीट खोलने की कार्रवाई की जा रही है। कुछ के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। हरीपर्वत पुलिस ने शैलेंद्र अग्रवाल, सिकंदरा पुलिस ने गोविंद भार्गव, चेतन जादौन, बनवारी लाल, भूपेंद्र जादौन जगदीशपुरा पुलिस ने वीरेश यादव, सोनू यादवत्र, एत्माउददौला पुलिस ने दीपू, मोनू यादव और सदर पुलिस ने भगवान सिंह को चिहिन्त किया है, इसमें से भगवान सिंह को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है।
