Thursday , 3 September 2026
Home एजुकेशन Agra News: Counseling schedule announced for admission to Agra College after 33% increase in seats for the session 2025-26…#agranews
एजुकेशन

Agra News: Counseling schedule announced for admission to Agra College after 33% increase in seats for the session 2025-26…#agranews

691

आगरालीक्स…आगरा में विवि ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 33 प्रतिशत सीटें बढ़ाई. आगरा कॉलेज में कल से काउंसलिंग…

आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने सूचित किया है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा द्वारा सत्र 2025–26 में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु 33 प्रतिशत सीटों की वृद्धि की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ाई गई सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराने के उद्देश्य से कॉलेज स्तर पर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

तारीखें की घोषित
इस कार्यक्रम के अंतर्गत बी.एससी. (गणित एवं जीवविज्ञान) पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग 10 अक्टूबर 2025 को भौतिकी विभाग, आगरा कॉलेज में आयोजित की जाएगी। बी.एससी. की प्रवेश प्रक्रिया प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र कुमार चिकारा के द्वारा संपन्न की जाएगी।
इसी दिन 10 अक्टूबर 2025 को बी.बी.ए./बी.सी.ए. पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग आगरा कॉलेज परिसर में आयोजित होगी।
बी.एससी. (बायोटेक) पाठ्यक्रम की काउंसलिंग 11 अक्टूबर 2025 को बायोटेक विभाग, आगरा कॉलेज में आयोजित की जाएगी।
वहीं बी.ए. पाठ्यक्रम की काउंसलिंग 13 अक्टूबर 2025 को स्टाफ रूम, आगरा कॉलेज में आयोजित होगी, जो प्रवेश समन्वयक प्रो. मृणाल शर्मा के द्वारा संपन्न की जाएगी।
बी.कॉम पाठ्यक्रम की काउंसलिंग भी 13 अक्टूबर 2025 को बी.कॉम विभाग, आगरा कॉलेज में आयोजित होगी।

सभी काउंसलिंग सत्र प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेंगे। मीडिया प्रभारी डॉ गौरव कौशिक ने कहा कि सभी पात्र अभ्यर्थियों निर्धारित तिथियों पर अपने आवश्यक मूल प्रमाणपत्रों सहित उपस्थित होकर अपनी प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: A six-day induction program was held at Ishan College for over 500 newly admitted students…#agranews

आगरालीक्स…ईशान कॉलेज में 500 से अधिक नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ छह...

एजुकेशन

Agra News: 46 students from Eshan College selected by Rainbow Reality Company…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज के 46 विद्यार्थियों का रैनबो रियलिटी कंपनी में...

एजुकेशन

Agra News: Seven new technical courses, including AI-ML and Footwear Engineering, are set to launch at IET Khandari, Agra

आगरालीक्स…आगरा के विवि के आईईटी खंदारी में एआई-एमएल, फुटवियर इंजीनियरिंग सहित सात...

एजुकेशन

Agra News: A major brainstorming session on AI took place in Agra; 26 AI exhibitors explained why AI is essential…#agra

आगरालीक्स…एआई मनुष्य का विकल्प नहीं, बल्कि उसकी क्षमता का विस्तार है। जो...

error: Content is protected !!