आगरालीक्स…आगरा में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा. हल्की ठंड होने लगी महसूस. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर. जानें कितना रहा तापमान
आगरा में हल्की ठंड महसूस होने लगी है. तापमान अब धीरे—धीरे कम होने लगा है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण आगरा में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.
मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान स्थिर रहेगा. दीपावली के बाद सर्दी का अहसास होना शुरू हो जाएगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 10/10/25) 32.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 10/10/25) 19.1
Departure from Normal(oC) -2.0