आगरालीक्स…आगरा में दिवाली पर आतिशबाजी बेचने के लिए घरों में स्टॉक कर रहे पटाखे. जयपुर हाउस स्थित एक घर में मिली 400 किलो से ज्यादा आतिशबाजी
आगरा में दिवाली पर अवैध रूप से आतिशबाजी की बिक्री करने के लिए पटाखों का स्टॉक किया जा रहा है. नगला पदी, दयालबाग, सिकंदरा के बाद आज जयपुर हाउस में स्थित एक घर से पुलिस ने 400 किलो आतिशबाजी बरामद की है. यह आतिशबाजी अवैध रूप से यहां एकत्रित की गई थी. पुलिस ने रात को अंकित नाम के व्यक्ति के घर छापा मारा और यहां से भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की.
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि यह सारी आतिशबाजी कहां से ली गई. पूरा स्टॉक घर के पहली मंजिल पर था जबकि नीचे फैमिली र रही थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.