Tuesday , 21 April 2026
Home अध्यात्म Rashifal 19 October 2025: What will your horoscope hold for Choti Diwali?
अध्यात्म

Rashifal 19 October 2025: What will your horoscope hold for Choti Diwali?

253

आगरालीक्स….छोटी दिवाली पर कैसा रहेगा आपका राशिफल. पढ़ेंं 19 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष
आज आपको आराम करने की जरूरत है, वरना थकान महसूस हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जरूरत के हिसाब से चीजें जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। धन की स्थिति को लेकर मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

वृषभ
आज आपको अपने प्रिय व्यक्ति के साथ समय गुजारना चाहिए। आपके मन में पैसों को जल्दी कमाने का तीव्र इच्छा हो सकती है। मानसिक शांति प्राप्त करेंगे। यात्रा का योग हैं। व्यावसायिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। ऑफिस में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन
आज आपको ऑफिस व घर में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पैसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आर्थिक रूप से आप खुद को बेहतर करने की कोशिश करेंगे और सफलता भी पाएंगे। व्यापार के लिहाज से दिन अनुकूल है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा और वे आपकी बात सुनेंगे।

कर्क
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी को भी धन उधार देने से बचना चाहिए, वरना वापसी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे और आपको सरप्राइज भी मिल सकता है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

कन्या
आज आपको अपनी सभी परेशानियों का हल मिल सकता है। निवेश फायदेमंद रहेगा। परिवार के सदस्यों पर आपका कंट्रोल रखने वाला स्वभाव बेवजह वाद-विवाद को जन्म देगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। हालांकि कार्यो को करते समय धैर्य से काम लें।

सिंह
आज आपकी प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। जैसा आप चाहेंगे, वैसा पाएंगे। हालांकि आज धन की कमी का अनुभव कर सकते हैं, लेकिन शाम तक स्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी। ऑफिस में आपको लोगों के साथ गपशप करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें आपका ज्यादातर समय बर्बाद होता है। जीवनसाथी के सेहत की चिंता हो सकती है।

तुला
आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके विचारों की तारीफ हो सकती है। व्यक्तित्व में निखार आएगा और मेहनत रंग लाएगी। आप अपना खाली समय धार्मिक कार्यों में बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह के विवादों में न पड़ें। किसी भी तरह की प्लानिंग में जीवनसाथी के विचारों को जरूर शामिल करें।

वृश्चिक
आज आपको अपनी फीलिंग्स पर कंट्रोल रखना होगा। आर्थिक रूप से आप परेशानी का सामना कर सकते हैं। रोमांस के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत में सुधार होगा। व्यापारिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

धनु
आज आप खरीदारी करने के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं दिन की शुरुआत ध्यान और योग से करने से आपको लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि ज्यादा खर्चा न करें। आज परिवार के साथ समय बिताना जरूरी है।

मकर
आज आप अपने शौक पूरे कर सकते हैं। किसी करीबी की सलाह से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा। बहुत बड़े निवेश से दूरी बनाए रखें, वरना नुकसान हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप तरोताज़ा महसूस कर सकते हैं।

कुंभ
आज आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आपके विचारों को सीनियर्स समझेंगे और तारीफ भी करेंगे। ऑफिस में कलीग का सहयोग मिलेगा, जिससे काम जल्दी निपट सकता है भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है और बचत करने में सफल हो सकते हैं। हालांकि आज जीवनसाथी के विचारों को नजरअंदाज न करें, वरना अनबन हो सकती है।

मीन
आज दोस्तों का साथ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरों पर खुशी ला सकता है। आज आप अपनों के बीच खुशियां बांटेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धन लाभ की संभावना है। व्यावसायिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 19th April 2026

आगरालीक्स…अक्षय तृतीया पर सिंह, तुला, कुंभ और मीन राशि वाले जातकों को...

अध्यात्म

Rashifal 18 April 2026

आगरालीक्स…शनिदेव की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 18 अप्रैल शनिवार...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 17 April 2026

आगरालीक्स….17 अप्रैल शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

अध्यात्म

Lord Parashurama Jayanti on April 19th. Discover some interesting facts related to Lord…#agranews

आगरालीक्स…भगवान परशुराम जयंती 19 अप्रैल् को. जानिए भगवान परशुराम से संबंधित कुछ...

error: Content is protected !!