आगरालीक्स….Agra News: आगरा में वाटरवर्क्स पर यमुना पर स्टील के गार्डर से पुल बनेगा। 320 मीटर लंबा पुल, 15 मीटर ऊंचा होगा। 10 महीने में तैयार हो जाएगा। ( Agra News: Agra Metro use steel girder for 320 Meter long bridge on Yamuna#Agra)
आगरा मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है। यह 16 किलोमीटर लंबा है और 14 स्टेशन हैं। आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के लिए वाटरवर्क्स पर यमुना पर पुल बनाया जाएगा।
10 महीने में तैयार होगा पुल
आगरा मेट्रो ट्रैक कालिंदी विहार तक बनेगा, इसके लिए वाटरवर्क्स पर यमुना पर पुल बनेगा। पुल का डिजाइन तैयार हो गया है, पुल सात पिलरों पर बनेगा, इन पिलरों पर स्टील के गर्डर लगाए जाएंगे जिससे पुल की मजबूती बढ़ सके। 320 मीटर लंबा पुल, 15 मीटर ऊंचा होगा। पुल का निर्माण 10 महीने में पूरा होना है।
2026 दिसंबर तक चलने लगेगी मेट्रो
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो ट्रैक का काम अंतिम चरणों में चल रहा है। 2026 में पहले कॉरिडोर में मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। यह 14 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है। जबकि दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच अगले साल 2026 में दिसंबर तक मेट्रो का संचालन शुरू होना है। एमजी रोड के साथ ही भगवान टॉकीज से सुल्तानगंज की पुलिया और लगड़े की चौकी के पास मेट्रो का काम शुरू हो चुका है।