आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में कारोबारी के बेटे बीबीए के छात्र की करंट लगने से मौत, फूड डिलीवारी बॉय को बालकनी से देखने के दौरान हुआ हादसा। ( Agra News: 21 year old businessman son died of electrocution#Agra )
आगरा के चर्च रोग पर सोल कारोबारी सोनू गर्ग अपने परिवार के साथ रहते हैं, उनके बेटे 21 साल के तनिष्क गर्ग जयपुर के कॉलेज में बीबीए अंतिम वर्ष के छात्र हैं वे दीपावली पर अपने घर आए थे।
बालकनी से डिलीवरी बॉय को देखते समय लगा करंट
मीडिया रिपोर्ट में नेशनल चैंबर के पूर्व उपाध्यक्ष सोल कारोबारी सोनू गर्ग के भाई अंबा प्रसाद गर्ग के अनुसार, गोवर्धन पूजा वाले दिन रात नौ बजे आनलाइन फूड डिलीवरी से सामान मंगाया था, डिलीवरी बॉय के आने पर तनिष्क बालकनी से उसे देखने के लिए गया। बालकनी में झालरें लगी हुईं थी, झालर लोहे की रेलिंग को भी छू रहीं थी। रेलिंग से नीचे डिलीवरी बॉय को देखते समय तनिष्क को करंट लग गया। तनिष्क नंगे पैर था, करंट लगने से तनिष्क जमीन पर गिर गया। लाइट बंद करने के बाद तनिष्क को अस्पताल ले गए, डाक्टर ने म्रत घोषित कर दिया। हादसे पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
लोहे की छड़ से बंदर भगाते समय करंट से महिला की मौत
वहीं, खंदौली के नगला मोहन के मूल निवासी प्रेम पाल पुंडीर अपने परिवार के साथ न्यू आदर्श कॉलोनी कालिंदी विहार में रहते हैं। मुड़ी चौराहे पर मिठाई की दुकान है, गुरुवार दोपहर तीन बजे तीसरी मंजिल पर बंदर उत्पाद मचा रहे थे, पत्नी राखी पुंडीर लोहे की छड़ से बंदरों को भगाने लगीं, पास से ही गुजर रही हाईटेंशन लाइन की रेंज में लोहे की छड़ आने से करंट लग गया, उनकी मौके पर ही मौत हो गई।