आगरालीक्स…Agra News: यमुना एक्सप्रेस वे के टोल पर वाहनों की लंबी लाइन, दीपावली के आगरा और लखनऊ से दिल्ली और नोएडा लौट रहे लोग, सभी 14 लेन खोली गईं। ( Agra News: Long que of Vehicle on Yamuna Expressway Toll Plaza#Agra)
दीपावली की गुरुवार तक छुटटी थी, शुक्रवार से कार्यालय खुल रहे हैं। ऐसे में गुरुवार शाम को भाई दूज मनाने के बाद लोग अपने वाहनों से यमुना एक्सप्रेस वे से दिल्ली और नोएडा लौटने लगे। इससे यमुना एक्सप्रेस वे के टोल पर वाहनों की लंबी लाइन लगने लगी। देखते ही देखते आगरा से नोएडा के बीच एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
वीकएंड तक नहीं मिलेगी राहत, 14 लेन खोली गई
वाहनों का दबाव बढ़ने पर टोल प्लाजा की सभी 14 लेन खोलनी पड़ी, गुरुवार के बाद शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भी टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइन लग सकती है। बड़ी संख्या में लोग वीकएंड के चलते वापस लौटेंगे।
ताजमहल देखने आ रहे लोग
वहीं, दीपावली की छुटटी के चलते तमाम लोग वीकएंड पर आगरा घूमने भी आएंगे।दीपावली की छुटटी के चलते ताजमहल पर गुरुवार को 28 हजार पर्यटक पहुंचे, इससे पश्चिमी गेट पार्किंग फुल हो गई और यमुना किनारा मार्ग पर जाम लग गया।