आगरालीक्स…आगरा के पालीवाल पार्क रोड पर शिक्षिका के गले से चेन तोड़ ले गए बाइक सवार बदमाश. पीछे से आए और झपट्टा मारकर खींच ली चेन…सीसीटीवी चेक
आगरा के पालीवाल पार्क रोड पर दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां से गुजर रही एक महिला शिक्षिका के गले से बाइक सवार बदमाश चेन तोड़ ले गए. इससे पहले कि टीचर कुछ समझ पाती दोनों आरोपी वहां से भाग निकले. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देख रही है और आरोपियों की तलाश में है.
मुफीद ए आम इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक रेशमा यादव है जो कि केके नगर की रहने वाली हैं. आज सुबह करीब आठ बजे वह अपनी साथी शिक्षिका के साथ कॉलेज से संजय प्लेस की तरफ पैदल जा रही थीं. उनके पीछे एक युवक पैदल चल रहा था. जैसे ही शिक्षका जॉन्स लाइब्रेरी के पास पहुंची तभी पीछे चल रहे युवक ने अचानक झपट्टा मारकर शिक्षिका के गले से चेन तोड़ ली और भागने लगा. इससे पहले की शिक्षिका कुछ समझ पाती, वहां आया बाइक सवार युवक चेन खींचने वाले युवक को बिठाकर वहां से भाग निकला. पीड़िता ने पालीवाल पार्क पुलिस चौकी में शिकायत की है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.