फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक, बाइक सवार तीन भाइयों को कैंटर ने रौंदा. एक की मौत , दो घायल
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. बाइक सवार तीन भाइयों को एक कैंटर ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में एक भाई की मौत हो गई जबकि दो भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. घटना से परिवार में कोहराम मच गया है. हादसा एटा—शिकोहाबाद मार्ग पर हुआ है.
कैंटर की चपेट में आने पर तीनों गंभीर हालत में सड़क पर तड़पने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना पर परिजन भी आ गए. एक युवक सोमेश ने दम तोड़ दिया तो वहीं दो भाई संदीप और योगेश का इलाज चल रहा है.