आगरालीक्स…आगरा के मौसम में ठंडक बढ़ी. 28 अक्टूबर से और कम होगा तापमान. जानें मौसम का पूर्वानुमान
आगरा का मौसम बदलने लगा है. मौसम में ठंडक फिर से छाने लगी है. दिवाली के बाद से जहां फिर से गर्मी महसूस हुई थी वह अब फिर से ठंडक में बदलने लगी है. सुबह और शाम को हल्की सर्दी महसूस हो रही है. डॉक्टरों की सलाह है कि बदलते मौसम में सावधानी बरतें. वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 अक्टूबर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और कमी आएगी और अच्छी सर्दी महसूस होगी.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 24/10/25) 32.8
Departure from Normal(oC) -1.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 24/10/25) 19.3
Departure from Normal(oC) 1.6